Categories: Uncategorized

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे। वर्तमान में वह उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यत हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो इस महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लगभग 40 साल के शानदार सैन्य सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक आतंकवाद रोधी सक्रिय इलाको के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ऑपरेशन पवन के दौरान श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल का हिस्सा थे। जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें विशिष्ट सेना पदक से सम्मानित किया गया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से भी अलंकृत किया जा चुका है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: Service Before Self
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

11 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

11 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

12 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

12 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

13 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

14 hours ago