Categories: Sports

लियोनेल मेसी ने 8वीं बार जीता बैलन डी’ओर

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी एक बार फिर प्रतिष्ठित बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीत गए हैं। मेसी को आठवीं बार बैलोन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मेसी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीतने वाले पहले एसएलएस खिलाड़ी बन गए हैं। इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मेसी को यह सम्मान दिया है। लियोनल मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीत चुके हैं।

 

बैलोन डी’ओर पुरस्कार के बारे में

बता दें, बैलोन डी’ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है। यह फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी ही इसके हकदार हैं।
1956 के बाद से हर साल पुरुषों को इस पुरस्कार से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। सर्वेश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों को 2018 से बैलोन डी’ओर देने की परंपरा शुरू की गई है। 2020 में आई कोविड-19 महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिया जा सका था।

बैलन डी’ओर अवार्ड विजेता लिस्ट

अवार्ड खिलाड़ी   देश     क्लब
बैलोन डी’ओर लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना इंटर मियामी
महिला बैलन डी’ओर ऐताना बोनमाटी स्पेन एफसी बार्सिलोना महिला
कोपा ट्रॉफी  (सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंडर-21 खिलाड़ी) जूड बेलिंगहैम इंग्लैंड रियल मैड्रिड
याचिन ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर) एमिलियानो मार्टिनेज अर्जेंटीना एस्टोना विला
गर्ड मुलर ट्रॉफी (सर्वाधिक स्कोर करने वाले पुरुष स्ट्राइकर) एर्लिंग हालैंड नॉर्वे मैनचेस्टर सिटी
सुकरात अवार्ड विनीसियस जूनियर ब्राजील रियल मैड्रिड
क्लब ऑफ द ईयर मैनचेस्टर सिटी और एफसी बार्सिलोना फेमेनी

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

22 mins ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

55 mins ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

1 hour ago

मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6% कर दिया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's Ratings ने भारत की इकोनॉमी की वृद्धि के अनुमान को 6.8…

1 hour ago

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

3 hours ago

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

4 hours ago