Categories: Business

एलआईसी ने जीवन आजाद लिमिटेड प्रीमियम भुगतान योजना पेश की

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जीवन आजाद (Plan No. 868) पॉलिसी लॉन्च कर दी है। यह एक नया सेविंग और जीवन बीमा प्लान है। भारतीय जीवन बीमा निगम जीवन आजाद के तहत लोगों को सुरक्षा और बचत का लाभ दे रही है। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर (Sum Assured) दिया जाता है। साथ ही कई और लाभ भी एलआईसी जीवन आजाद योजना के तहत दिए जाते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

LIC जीवन आजाद एक सीमित अवधि की पेमेंट एंडोमेंट प्लान है, जो पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के मामले में परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। योजना लोन की सुविधा के साथ ही आवश्यकताओं का भी ध्यान रखती है। यह मैच्योरिटी की डेट पर जीवित बीमित व्यक्ति को एक गारंटी एकमुश्त राशि देती है। LIC जीवन आजाद योजना के तहत के तहत कम से कम 2 लाख रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये तक का लाभ दिया जाता है। यह पॉलिसी 15 से 20 सालों के लिए ली जा सकती है।

 

प्रीमियम कितने साल तक देना होगा

 

प्रीमियम पेमेंट के तहत टर्म कैलकुलेट माइनस 8 वर्ष पर की जाती है। इसका मतलब है कि अगर आप 20 साल का प्रीमियम चुनते हैं तो (20-8) यानी 12 साल तक एलआईसी जीवन आजाद के तहत प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस योजना के तहत आप प्रीमियम का भुगतान सालाना, छमाही,​ तिमाही या मंथली आधार पर जमा कर सकते हैं।

 

यह पॉलिसी कब ले सकते है?

 

अगर आप एलआईसी आजाद योजना के तहत लाभ उठाना चाहते हैं तो आपकी उम्र 90 दिन से लेकर अधिकतम 50 साल की होनी चाहिए। यानी कि 90 दिन के बच्चे के नाम से भी यह पॉलिसी ली जा सकती है। इसके साथ ही आप 50 साल के हैं तो भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

 

डेथ बेनेफिट: एक नजर में

 

अगर बीमा लेने वाले व्यक्ति की मौत मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो इस योजना के तहत लाभ ​दिया जाएगा। डेथ बेनेफिट बेसिक सम एश्यार्ड के बराबर या एनुअलाइज प्रीमियम का सात गुना होगा। डेथ बेनेफिट कुल भुगतान हुए प्रीमियम का 105 प्रतिशत से कम नहीं होगा।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

14 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

16 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

16 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

16 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

20 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

20 hours ago