Categories: Uncategorized

Fortune Global 500 list: एलआईसी फॉर्च्यून 500 सूची में शामिल

हाल में सूचीबद्ध जीवन बीमा निगम (एलआईसी) फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की ताजा सूची में शामिल है। वहीं इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 51 स्थान की छलांग लगाई है। वहीं, एलआईसी 97.26 अरब डॉलर के राजस्व और 55.38 करोड़ डॉलर के लाभ के साथ देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। हाल में जारी फॉर्च्यून 500 सूची में एलआईसी को 98वां स्थान मिला। यह सूची में एलआईसी का पहला आउटिंग है, जो सूचीबद्ध कंपनियों को बिक्री के आधार पर रैंक करता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सूची में रैंकिंग वाली भारतीय कंपनियां:

  • एलआईसी 97.26 अरब डॉलर के राजस्व और 55.38 करोड़ डॉलर के लाभ के साथ देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। हाल में जारी फॉर्च्यून 500 सूची में एलआईसी को 98वां स्थान मिला।
  • दूसरी तरफ 2022 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज 51 स्थान की छलांग लगाकर 104वें स्थान पर पहुंच गई।
  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) 28 स्थान की बढ़त के साथ 142वें स्थान पर पहुंच गई। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) 16 स्थान चढ़कर 190 पर है।
  • इस सूची में टाटा समूह की दो कंपनियां- टाटा मोटर्स (370वें स्थान पर) और टाटा स्टील (435वें स्थान पर) हैं।
  • राजेश एक्सपोर्ट्स सूची में 437वें स्थान के साथ एक अन्य निजी भारतीय कंपनी है।
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 पायदान चढ़कर 236वें स्थान पर और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड 19 पायदान चढ़कर 295वें स्थान पर है।

रैंकिंग कैसे तय होती है

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में कंपनियों को 31 मार्च, 2022 को या उससे पहले समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में मिले कुल राजस्व के आधार पर रैंक दी गई है। 

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

4 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

4 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

5 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

5 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

6 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

6 hours ago