ग्राफर गंगू रामसे का 83 साल की उम्र में निधन

दिग्गज फिल्म निर्माता, निर्देशक और मशहूर सिनेमाटोग्राफ गंगू रामसे (Gangu Ramsay) का 7 अप्रैल 2024 को निधन हो गया हैं। गंगू रामसे का निधन 83 साल की उम्र में हुआ हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि गंगू लंबे वक्त से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले एक महीने से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद गंगू रामसे ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

गंगू रामसे चर्चित रामसे ब्रदर्स में से एक प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर और फिल्म निर्माता एफयू रामसे के दूसरे नंबर के बेटे थे। अपने पिता की ही तरह ही गंगू रामसे भी एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर बने, जिन्होंने सिने जगत पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

 

50 से ज्यादा फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की

गंगू रामसे ने रामसे ब्रदर्स के बैनर तले 50 से ज्यादा फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की। इन फिल्मों में ‘वीराना’, ‘पुराना मंदिर’, ‘बंद दरवाजा’, ‘दो गज जमीन के नीचे’, ‘सामरी’, ‘तहखाना’, ‘पुरानी हवेली’ जैसी कई हॉरर फिल्में बनाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी ‘खोज’ जैसी क्लासिक फिल्म की थी। फिल्मों के अलावा रामसे ब्रदर्स ने टीवी जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनका शो ‘द जी हॉरर शो’ काफी चर्चा में रहा था। यह शो साल 1993 से 2001 तक 8 साल चला था। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीज ‘सैटरडे सस्पेंस’, ‘नागिन’ और ‘जिम्बों’ के लिए भी काम किया था।

 

एफयू रामसे के सात बेटे

एफयू रामसे के सात बेटे हैं। कुमार रामसे, गंगू रामसे, तुलसी रामसे, अर्जुन रामसे, श्याम रामसे, केशु रामसे और किरण रामसे। इन सभी भाइयों ने रामसे ब्रदर्स में अलग-अलग जिम्मेदारी संभाली। स्क्रिप्टिंग का काम कुमार रामसे ने संभाला, गंगू रामसे ने सिनेमैटोग्राफी, किरण रामसे ने साउंड का काम, केशु रामसे ने प्रोडक्शन का काम संभाला, अर्जुन रामसे ने संपादन का काम संभाला और श्याम रामसे ने भाई तुलसी रामसे के साथ मिलकर निर्देशन का काम संभाला।

 

गंगू रामसे की हिट हॉरर फिल्में

सिनेमैटोग्राफर गंगू अपनी हिट हॉरर फिल्मों के लिए भी जाने जाते थे। ‘वीराना’, ‘पुराना मंदिर’, ‘बंद दरवाजा’ और ‘पुरानी हवेली’ जैसी कई हॉरर फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। उनका शो ‘द जी हॉरर शो’ काफी चर्चा में रहा था। यह शो साल 1993 से 2001 तक 8 साल चला था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

4 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

5 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

6 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

8 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

8 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

8 hours ago