Home   »   धोनी फिर बने लेज के ब्रांड...

धोनी फिर बने लेज के ब्रांड एंबेसडर

धोनी फिर बने लेज के ब्रांड एंबेसडर |_3.1

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेज ने फिर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। लेज ब्रांड की स्वामित्व रखने वाली कंपनी पेप्सिको इंडिया ने आज यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि पूरे देश को एक धागे में पिरोने वाले क्रिकेट के आनंद को बढ़ाते हुए लेज ने बेहतरीन और सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर अपने साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है।

ब्रांड एंबेसडर के रूप में दूसरी पारी शुरू करते हुए धोनी लेज के नए अभियान ‘नो लेज, नो गेम’ में नजर आए हैं। उसने कहा कि इस भागीदारी के तहत लेज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय अपने इस अभियान को भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आया है। स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स के साथ साझेदारी के लिए लेज के इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत लोकप्रियता मिली है। धोनी की लोकप्रियता और अपील के साथ यह अभियान आकर्षक तरीके से इस सच को सामने रखता है कि सच्चे फैन्स के लिए बिना लेज के मैच के बारे में सोचना भी मुश्किल है।

 

Find More Business News Here

Euro zone PMI hits lowest in nearly 3 years, stirs recession worries_100.1

FAQs

भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप कितनी बार जीता है?

भारत ने दो बार विश्व कप जीता है। पहली बार कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में और दूसरा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में जीता, जबकि पाकिस्तान ने एक बार विश्व कप का खिताब जीता है।