Categories: Appointments

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी बने विधि आयोग के अध्यक्ष

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी को विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी को विधि आयोग का अध्यक्ष, जबकि न्यायमूर्ति केटी शंकरन, प्रोफेसर आनंद पालीवाल, प्रोफेसर डीपी वर्मा, प्रोफेसर राका आर्य और श्रीएम करुणानिधि आयोग सदस्य नियुक्त किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें न्यायमूर्ति अवस्थी ने साल 1986 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने एक फरवरी, 1987 को वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन करवाया, वह लखनऊ में भारत के सहायक सॉलीसीटर जनरल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें 13 अप्रैल 2009 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था और वह 24 दिसंबर, 2010 को वह स्थायी न्यायाधीश बने थे।

 

भारत के विधि आयोग के लिए एक नए अध्यक्ष और अन्य पांच पैनल सदस्यों की नियुक्ति करके केंद्र सरकार ने आयोग को फिर से बहाल कर दिया है। आयोग के अंतिम अध्यक्ष अगस्त 2018 में सेवानिवृत्त हुए और तब से इसका पुनर्गठन नहीं किया गया है। आयोग एक निश्चित कार्यकाल के लिए स्थापित किया गया है और कानून और न्याय मंत्रालय के सलाहकार निकाय के रूप में काम करता है।

Find More Appointments News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

23 hours ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago