प्रसिद्ध मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 10 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। पद्मश्री विजेता सुलोचना ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर गायिका के निधन की जानकारी उनके परिवार ने साझा की है। गायिका के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक ने शोक जताया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
सुलोचना चव्हाण के बेटे और ढोलकी वादक विजय चव्हाण ने मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि गायिका ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। ‘लावणी समरदनी’ यानी ‘लावणी क्वीन’ के रूप में जानी जाने वाली, सुलोचना चव्हाण इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन संगीत शैली की सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में से एक थीं। उन्हें संगीत को दिए उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
मराठी सिंगर के निधन की खबर सुन सारा संगीत जगत सदमे में आ गया है। बड़े-बड़े स्टार्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सुलोचना चव्हाण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुलोचना चव्हाण के निधन से लावणी, लोक कला और संगीत के क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने भी दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि दी है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…