श्री भूपेंद्र यादव ने आइडियाज4लाइफ पोर्टल शुरू किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह की उपस्थिति में उत्पादों और सेवाओं से संबंधित विचारों को आमंत्रित करने के लिए आइडियाज4लाइफ शुरू किया, जो पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली से संबंधित व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करते हैं। श्री यादव ने छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों और नवान्वेषकों से आह्वान किया कि वे अभिनव और लीक से हटकर विचारों के साथ आएं, जो संसाधनों के सावधानीपूर्वक और विचारशील उपयोग के लिए माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

आइडियाज4लाइफ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रतिभागियों और छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, यादव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को मिशन लाइफ की वैश्विक पहल में अपने अभिनव विचारों का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रेरित दिमागों के लिए पर्यावरणीय स्थिरता के लिए समर्पित वैश्विक आंदोलन में शामिल होने का यह एक उल्लेखनीय अवसर है।

मिशन लाइफ के महत्व

मिशन लाइफ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री यादव ने कहा कि प्रकृति से हमें जो भी बुनियादी चीजें प्राप्त होती हैं, वह विशुद्ध होती हैं, लेकिन बदले में हमारा उत्पादन अशुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिरीक्षण करने और प्रकृति की रक्षा करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे बनाए रखने में मदद करने का समय है। प्रकृति हमें जीवन यापन के लिए भोजन, तेल, ऊर्जा और औषधि प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जब प्रकृति हमें वह सब कुछ देती है जो जीवित रहने के लिए आवश्यक है, तो उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

पोर्टल ‘Ideas4Life.nic.in’

पोर्टल ‘Ideas4Life.nic.in’ प्रतिभागियों को अपने विचारों और नवाचारों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। मिशन लाइफ के सात विषयों में से प्रत्येक के अंतर्गत विजेता विचारों वाले व्यक्तियों के साथ-साथ संस्थानों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago