Categories: Miscellaneous

केवीआईसी ने 1-15 अक्टूबर तक दिल्ली हाट में स्फूर्ति मेला का आयोजन किया

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम-एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एक संवैधानिक निकाय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2022 तक नई दिल्ली में आईएनए के दिल्ली हाट में एक स्फूर्ति मेले का आयोजन कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्फूर्ति समूह के पारंपरिक उत्पादों की पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

स्फूर्ति मेले का उद्देश्य

 

इस स्फूर्ति मेले का उद्देश्य त्यौहारों के मौजूदा समय में नागरिकों के बीच देश भर के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, यह मेला इन समुदायों के उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए कारीगरों के लिए नए रास्ते भी खोलेगा। इस मेले के थीम पवेलियन में पारंपरिक उत्पादों की निर्माण प्रक्रियाओं का सजीव प्रदर्शन भी आयोजित किया गया है।

 

मुख्य बिंदु

 

  • स्फूर्ति के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को उनकी आय बढ़ाने के लिए मूल्य वर्धित पारंपरिक उत्पादों के निर्माण के लिए समूहों में संगठित किया जाता है।
  • ये समूह पारंपरिक क्षेत्रों जैसे हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी, जूट उद्योग, कृषि-उत्पाद आदि को शामिल करते हैं। भारत सरकार बुनियादी ढांचे के विकास, क्षमता निर्माण, विपणन और डिजाइन को बढ़ावा देने आदि के लिए सहायता प्रदान करती है।
  • अब तक, 498 समूहों को स्फूर्ति के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई है। इस पहल से सीधे तौर पर देश के लगभग 3 लाख कारीगरों को लाभ हो रहा है।
  • स्फूर्ति मेले के दौरान, 28 राज्यों के 50 स्फूर्ति समूहों के 100 कारीगर हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी, जूट से बने और कृषि प्रसंस्करण के अपने पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
  • इन समुदायों में सोजनी कढ़ाई समुदाय, मेघालय का बेत और बांस समुदाय, कर्नाटक का चन्नापटना खिलौना समूह, राजस्थान का प्राकृतिक डाई समूह, बिहार का मधुबनी चित्रकारी समूह, महाराष्ट्र का कोल्हापुरी पारंपरिक ज्वैलरी समूह, केरल का नारियल समूह, उत्तर प्रदेश का कालीन और दरी समूह, ओडिशा का मोटा अनाज समूह, अरुणाचल प्रदेश के एरी सिल्क खादी समूह सहित कई अन्य समूह शामिल हैं।

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

10 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

10 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

11 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

11 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

12 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

12 hours ago