
कौस्तव चटर्जी भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए है। उन्होंने यह उपलब्धि एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप के दौरान नई दिल्ली में हासिल की है। कौस्तव चटर्जी ने ग्रैंडमास्टर मित्रभा गुहा के खिलाफ एक मैच ड्रॉ के साथ समाप्त कर अपना आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और देश के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए। बता दें कि कौस्तव ने एंडगेम में अपनी शानदार स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए मैच के स्वरुप को बदल दिया क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि मित्रभा वह मैच जीत रहे थे। 19 वर्षीय कौस्तव चटर्जी पश्चिम बंगाल के रहने वाले है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
ग्रैंडमास्टर (GM) टाइटल:
ग्रैंडमास्टर (GM) विश्व शतरंज संगठन FIDE द्वारा शतरंज के खिलाड़ियों को दी जाने वाली एक उपाधि है। विश्व चैंपियन के अतिरिक्त ग्रैंडमास्टर एक टॉप टाइटल है। ग्रैंडमास्टर बनने के लिए खिलाड़ियों को 2500 से अधिक FIDE रेटिंग और विशिष्ट संख्या में ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने होते है। इसे हासिल करने के बाद यह टाइटल खिलाड़ी के साथ हमेशा के लिए जुड़ जाता है।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


