Categories: Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय समुद्री भोजन शो की मेजबानी करेगा कोलकाता

भारत सरकार अगले साल 15 से 17 फरवरी तक कोलकाता में 23वें इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो ( India International Seafood Show 2023) का आयोजन करने वाला है। इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (India International Seafood Show) दरअसल भारत से समुद्री जीवों का निर्यात बढ़ाने का एक मंच होता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


भारत से समुद्री निर्यात:

वर्ष 2021-22 के दौरान, भारत से 7.76 बिलियन डॉलर के सीफूड का निर्यात किया गया था। मूल्य के हिसाब से यह अब तक का सर्वाधिक है। यदि मात्रा की बात की जाए तो इस वर्ष 13,69,264 टन समुद्री उत्पादों का निर्यात किया गया। यही नहीं, इस साल श्रिम्प या झींगा मछली का उत्पादन भी एक मिलियन टन को पार कर गया। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि एक बहुआयामी कार्यनीति के साथ जिस तरह से कैप्चर फिशरीज और एक्वाकल्चर या जलकृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह दिन दूर नहीं है जबकि हमारा निर्यात अगले पांच वर्षों 15 अरब डॉलर तक पहुंच जाए।

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत एक संगठन काम करता है, जो सीफूड के मामलों को देखता है। इस संगठन का नाम समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) है। इसके साथ ही देश में सीफूड का निर्यात करने वालों का एक संगठन है, जिसका नाम सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) है। इन्हीं दोनों संगठनों ने मिल कर भारत का 23वां इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो को आयोजित करने का फैसला किया है।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago