Categories: Current AffairsSports

कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का लक्ष्य तैयार किया। जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया।

केकेआर ने 10 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीती। चेपॉक स्टेडियम में केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। केकेआर की तरफ से रसेल ने तीन विकेट चटकाए। हर्षित राणा और मिचेल स्टार्क को 2-2 विकेट मिले। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 24 रन की पारी खेली। मार्करम ने 20 रन का योगदान दिया।

केकेआर: आईपीएल में तीसरी बार ट्रॉफी जीती

केकेआर ने आईपीएल की कुल तीसरी बार ट्रॉफी जीती है। इससे पहले केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल 2016 का खिताब जीता था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago