gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   किंग चार्ल्स ने विलियम और केट...

किंग चार्ल्स ने विलियम और केट को वेल्स के प्रिंस और प्रिंसेस के रूप में नामित किया

किंग चार्ल्स ने विलियम और केट को वेल्स के प्रिंस और प्रिंसेस के रूप में नामित किया |_2.1

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की निधन (Queen Elizabeth II) के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार के महत्वपूर्ण पदों पर नए सिरे से ताजपोशी की गई है। महारानी एलिबाजेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अब नए किंग बन गए हैं। वहीं, किंग के स्थान पर उनके पुत्र विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स और विलियम की पत्नी कैथरीन को प्रिंसेस ऑफ वेल्स बनाया गया है।

प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन को किंग चार्ल्स III ने वेल्स का नया राजकुमार और राजकुमारी नामित किया है। बता दें कि, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के गुरुवार को निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए राजा बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-तृतीय के नाम से जाना जाएगा। नए राजा का पहला फैसला यही रहा कि उन्हें चार्ल्स-तृतीय कहा जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *