Categories: Uncategorized

Kieron Pollard 600 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक बहुत ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है। पोलार्ड 600 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में दी हंड्रेड टूर्नामेंट के मुकाबले में लंदन स्पिरिट की तरफ से खेलते हुए यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में 11 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 34 रन बनाकर नाबाद रहे। पोलार्ड ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और चार गगनचुंबी छक्के लगाए।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

कीरोन पोलार्ड: टी20 करियर

  • अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेट टेकिंग गेंदबाजी के लिए मशहूर पोलार्ड टी20 क्रिकेट के बडे और महान ऑलराउंडरों में से एक हैं। उनके नाम पर कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।
  • पोलार्ड ने 600 मैच में 31.34 की औसत से 11723 रन बनाए हैं। फटाफट क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन है।
  • कैरेबियाई ऑलराउंडर ने अपने टी20 करियर में अभी तक एक शतक और 56 अर्धशतक भी लगाए हैं।
  • बल्लेबाजी के अतिरिक्त गेंदबाजी में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक कुल 309 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/15 रहा है।
  • पोलार्ड अपने लंब करियर में अभी तक कई टी20 टीमों का हिस्सा रहे हैं। वह अलग-अलग देशों की फ्रंचाइजी क्रिकेट में खेलते हैं। वह आईपीएल में लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।
  • पोलार्ड फिलहाल दुनिया के सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने वाले क्रिकेटर हैं। दूसरे नंबर पर डवेन ब्रावो हैं जिन्होंने 543 टी20 मैच खेले हैं।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

21 mins ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

16 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

16 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

17 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

17 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

18 hours ago