Categories: Uncategorized

KGMU बना COVID-19 के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने वाला पहला सरकारी अस्पताल

लखनऊ का किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय (KGMU), COVID-19 इलाज के लिए प्‍लाज्‍मा थेरेपी सफलतापूर्वक शुरू करने वाला देश का पहला सरकारी अस्‍पताल बन गया है। एक 58 वर्षीय डॉक्टर उत्तर प्रदेश में पहले कोरोनोवायरस मरीज थे, जिन्हें प्रायोगिक उपचार के रूप में प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। कॉन्विजेंट प्लाज्मा थेरेपी (Convalescent Plasma Therapy) COVID-19 रोगियों पर की जा एक प्रायोगिक प्रक्रिया है।
क्या है कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी (Convalescent Plasma Therapy)?

Convalescent Plasma Therapy: कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी का उद्देश्य COVID-19 से ठीक हुए व्यक्ति के खून से एंटीबॉडी का उपयोग करके वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों का इलाज करना है। इस थेरेपी का उपयोग वायरस से जल्दी संक्रमित होने वाले लोगों जैसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोगियों के परिवार और अन्य उच्च जोखिम वालो की इमूनिटी बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।
इस थेरेपी की प्रक्रिया काफी सरल है जो एंटीबॉडी में समृद्ध कोविड -19 मरीज के रक्त पर आधारित है, तथा जिनके रक्त में वायरस से लड़ने की विशिष्ट क्षमता वाले एंटीबॉडी होते हैं। यह एंटीबॉडी COVID-19 ठीक हो चुके मरीज के शरीर से निकालकर बीमार शरीर में डाल दिया जाता है। मरीज पर एंटीबॉडी का असर होने पर वायरस कमजोर होने लगता है, जिसके बाद मरीज के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

51 mins ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

1 hour ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

4 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

5 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

5 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

6 hours ago