Categories: State In News

केरल देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य बना

केरल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां अब पूरी तरह से बैंकिंग सेक्टर डिजिटल हो गया है। इस बात को लेकर खुद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने हाल ही में घोषणा की। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि हमारे राज्य ने अपनी बैंकिंग सेवा को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि इस उपलब्धि से केरल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने इस मौके पर सभी केरलवासियों को बधाई भी दी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केरल राज्य के सभी जिलों में कम से कम एक बचत और चालू खाते को डिजिटाइज करने वाला पहला राज्य है। साल 2021 में त्रिशूर राज्य में पूर्ण डिजिटल बैंकिंग लागू करने वाला पहला जिला बन गया था। फिर कोट्टायम ने भी पूर्ण डिजिटल बैंकिंग लागू की। इसी से प्रेरित होकर रिजर्व बैंक और स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के नेतृत्व में संपूर्ण बैंकिंग डिजिटाइजेशन का काम पूरे राज्य में बढ़ाया गया और अब इसे सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है।

 

बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी विकास

 

सीएम विजयन ने आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय स्वशासन संस्थानों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास और बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी विकास के माध्यम से सामाजिक हस्तक्षेप के कारण संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं को सार्वभौमिक रूप से सुलभ बनाने के लिए, हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि डिजिटल डिवाइड पूरी तरह से समाप्त हो जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (K-FON) परियोजना, जो लगभग 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैडिजिटल डिवाइड को कम करेगी। राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को एक जैसा नेटवर्क मिल सकेगा।

 

केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क

सीएम विजयन ने कहा कि केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क राज्य में सभी के लिए इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करेगा और 17,155 किलोमीटर लंबा ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क बिछाया गया है। एक बार परियोजना पूरी हो जाने के बाद, राज्य में सभी के लिए सस्ती कीमत पर या मुफ्त में इंटरनेट उपलब्ध होगा। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि डिजिटल क्षेत्र में उन्नति के लिए केरल को आज तीन ‘डिजिटल इंडिया’ पुरस्कार मिले।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago