Categories: AwardsBooks & Author

‘चिपको आंदोलन’ पर आधारित किताब को कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ पुरस्कार

वन संरक्षण के लिए लोकप्रिय अभियान ‘चिपको आंदोलन’ पर आधारित एक किताब को ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2022’ का विजेता चुना गया। यह किताब इतिहासकार-वन संरक्षण कार्यकर्ता शेखर पाठक ने लिखी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मनीषा चौधरी द्वारा हिंदी भाषा में लिखी किताब की अनुवादित कृति ‘द चिपको मूवमेंट : अ पीपुल्स हिस्ट्री’ को इस पुरस्कार के लिए चयनित आधुनिक भारतीय इतिहास और विविध विषयों पर आधारित पांच किताबों में से चुना गया है।

 

कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज किसी भी देश के लेखक को आधुनिक या समकालीन भारत पर लिखे उत्कृष्ट कथेतर साहित्य के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के तहत 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। विजेता का चयन राजनीतिक वैज्ञानिक नीरजा गोपाल जायल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय जूरी ने किया।

 

विजेता पुस्तक पर जूरी ने कहा, ‘‘यह ऐसी किताब है जो स्थानीय समुदायों खासतौर से महिलाओं की आंखों से आंदोलन की कहानी बयां करती है।’’ इस पुरस्कार का नाम कमलादेवी चट्टोपाध्याय के नाम पर रखा गया है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, महिला आंदोलन, शरणार्थियों के पुनर्वास और हस्तशिल्प के पुनरुद्धार में काफी योगदान दिया।

Find More Books and Authors Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago