Categories: Uncategorized

जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने ली झारखंड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

न्‍यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। न्यायमूर्ति रंजन को झारखंड उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश, अनिरुद्ध बोस को मई में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। जस्टिस डॉ. रवि रंजन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश भी रह चुके।
उन्हें 14 जुलाई, 2008 को पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। बाद में, उन्हें 16 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक साल की संक्षिप्त अवधि के लिए पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • झारखंड के राज्यपाल: द्रौपदी मुर्मू; मुख्यमंत्री: रघुबर दास

स्रोत: द न्यूज ओन AIR
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के दिग्गज फ़ोटोग्राफ़र रघु राय का निधन, एक युग का अंत

प्रख्यात फोटो पत्रकार रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया; वे…

1 hour ago

विश्व डिज़ाइन दिवस 2026: आधुनिक जीवन को आकार देने में डिज़ाइन क्यों मायने रखता है

विश्व डिज़ाइन दिवस हर साल 27 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हमारी रोज़मर्रा…

2 hours ago

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

2 days ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

2 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

2 days ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 days ago