Categories: Uncategorized

जे. पी. एस. चावला होंगे नए लेखा महानियंत्रक

भारत सरकार ने जे. पी. एस. चावला, (1985-बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS) अधिकारी) को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के नए लेखा महानियंत्रक (CGA), के रूप में नियुक्त किया है। वह गिर्राज प्रसाद गुप्ता का स्थान लेंगे।
चावला ने लेखा महानियंत्रक का कार्यभार संभालने से पहले केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक के रूप में कार्य किया है जहाँ वह GST के राष्ट्रीय रोलआउट से पहले GST नेटवर्क (GSTN) की लेखा प्रक्रिया और परिचालन के अंतिमकरण में सहायक थे। उन्होंने लेखा महानियंत्रक कार्यालय के PFMS पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों को डिजिटल बनाने के लिए भारत सरकार के निर्णय के हिस्से के रूप में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के साथ CBIC के IGST रिफंड भुगतान नेटवर्क के एकीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लेखा महानियंत्रक का मुख्यालय: नई दिल्ली।
स्रोत: द प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

1 day ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

1 day ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 days ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

2 days ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

2 days ago