Categories: AwardsCurrent Affairs

अमेरिकी वैज्ञानिक हॉपफील्ड और हिंटन ने जीता भौतिकी में 2024 का नोबेल पुरस्कार

अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी (Physics) के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज का कहना है, ‘वैज्ञानिक जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन ने ‘फिजिक्स के उपकरणों का उपयोग उन तरीकों को विकसित करने के लिए किया है जो आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग की नींव हैं।’ नोबेल पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर पर सम्मानित किया जाएगा।

वैज्ञानिक जॉन हॉपफील्ड और ब्रिटिश-कनाडाई सहयोगी जेफ्री हिंटन ने मशीन लर्निंग की नींव रखने वाली खोजों और आविष्कारों के लिए भौतिकी में 2024 का नोबेल पुरस्कार जीता, पुरस्कार देने वाली संस्था ने 8 अक्टूबर को इसके बारे में जानकारी दी। दरअसल फिजिक्स के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार पाने वाले इन दो वैज्ञानिकों ने आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग की बुनियाद समझे जाने वाले तरीके विकसित करने के लिए भौतिकी के उपकरणों का इस्तेमाल किया।

नोबेल पुरस्कार कब दिया जाएगा

नोबेल पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर पर सम्मानित किया जाएगा। भौतिकी पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार देने वाली संस्था ने क्या कहा?

पुरस्कार देने वाली संस्था ने एक बयान में कहा कि इस साल भौतिकी में दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने उन तरीकों को विकसित करने के लिए भौतिकी के उपकरणों का उपयोग किया है जो आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग की नींव हैं। कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क (artificial neural networks) पर आधारित मशीन लर्निंग वर्तमान में विज्ञान, इंजीनियरिंग और दैनिक जीवन में क्रांति ला रही है।

नोबेल पुरस्कार: एक नजर में

नोबेल पुरस्कार में 10 लाख अमेरिकी डॉलर की नकद राशि दी जाती है। यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है, जिनका 1896 में निधन हो गया था। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर पर सम्मानित किया जाएगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago