Categories: State In News

श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने वाला झारखंड पहला राज्य

झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत स्विगी-जोमैटो, ओला-ऊबर सहित ऑनलाइन डिलीवरी ब्वॉय भी जल्द ही न्यूनतम मजदूरी के दायरे में लाए जाएंगे। झारखंड सरकार की श्रम विभाग ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है।

झारखंड देश का पहला राज्य होगा जहां कॉन्ट्रैक्ट या कमीशन पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी न्यूनतम मजदूरी के दायरे में लाने की तैयारी की जा रही है। अब तक यह व्यवस्था देश के किसी भी राज्य में नहीं है। श्रम विभाग की ओर से झारखंड राज्य न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ पर्षद ने एक कमेटी गठित की है।

 

इन प्रतिनिधियों को किया गया शामिल

इसमें श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा, न्यूनतम मजदूरी के निदेशक राजेश प्रसाद, झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय सहित सीटू, बीएमएस व एटक के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

 

न्यूनतम मजदूरी ऐसे तय होगी

उक्त कमेटी स्विगी-जोमैटो, ओला-ऊबर ड्राइवर, गिग वर्कर, ऑनलाइन डिलीवरी ब्वॉय के काम की परिस्थिति (वर्किंग कंडीशन) के आधार पर इनकी न्यूनतम मजदूरी तय करेगी। झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 12 लाख ऐसे कर्मचारी हैं और ऑनलाइन डिलीवरी का काम करते हैं। न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाने की अनुशंसा परामर्शदातृ पर्षद झारखंड में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।

 

अनुभव के आधार पर न्यूनतम मजदूरी

वर्तमान में अकुशल से अतिकुशल, चार श्रेणी में कर्मचारी को उसकी योग्यता व अनुभव के आधार पर न्यूनतम मजदूरी मिलती है। इसे बढ़ाकर न्यूनतम 504 रुपये करने की अनुशंसा सदस्यों ने पूर्व में की थी।

 

दैनिक मजदूरी के अंतर को कम करने की पहल

समिति सदस्यों का कहना है कि केंद्र सरकार के किसी कार्यालय में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारी या मनरेगा कर्मचारियों को प्रतिदिन का 537 रुपये न्यूनतम मजदूरी मिलती है, जबकि ठेका कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को 352 रुपये मिलते हैं। समिति समान प्रकृति का काम करने वाले मजदूरों की दैनिक मजदूरी के अंतर को कम करने की पहल कर रही है।

 

तीन श्रेणियों में बांटी जाएगी न्यूनतम मजदूरी

शहर के आधार पर तीन श्रेणियों में न्यूनतम मजदूरी बांटी जाएगी। भविष्य में ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी उनके कार्यरत शहर के आधार पर मिलेगी। इसके लिए समिति तीन श्रेणियों तैयार कर रही है।

इसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो सहित बड़े शहरों में कार्यरत कर्मचारियों को ‘ए’ श्रेणी में नगर निगम-नगरपालिका व नगर पर्षद में कार्यरत कर्मचारियों को ‘बी’ जबकि ग्रामीण व सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को ‘सी’ श्रेणी में रखा जाएगा। संबधित शहर के लिविंग ऑफ स्टैंडर्ड के आधार पर उनकी न्यूनतम मजदूरी तय होगी।

 

FAQs

झारखण्ड के राज्यपाल कौन है?

सीपी राधाकृष्णन झारखंड का नया राज्यपाल है।

vikash

Recent Posts

भारत का वित्तीय अद्यतन: 2023-24 घाटा और राजस्व वृद्धि

मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए भारत का राजकोषीय घाटा सरकारी…

7 hours ago

इसरो विकसित कर रहा तरल ऑक्सीजन केरोसिन चालित सेमी-क्रायोजेनिक इंजन

इसरो सेमी-क्रायोजेनिक इंजन विकसित कर रहा है। इसका मकसद प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) की पेलोड…

8 hours ago

भारती एंटरप्राइजेज ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर 663 करोड़ रुपये में बेचे

सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली भारती एंटरप्राइजेज ने खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम…

8 hours ago

वैश्विक वाणिज्य अवसरों को बढ़ाना: यस बैंक और ईबीएएनएक्स साझेदारी

भारत में निजी क्षेत्र का अग्रणी बैंक, यस बैंक, उभरते बाजारों के लिए भुगतान समाधान…

8 hours ago

SBI Q4 Results: मुनाफा 24% बढ़कर 20,698.3 करोड़ रुपये, शेयर में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

अपनी नवीनतम तिमाही रिपोर्ट में, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उल्लेखनीय वित्तीय प्रदर्शन का प्रदर्शन…

9 hours ago

जया त्रिपाठी की नियुक्ति: SBI जनरल इंश्योरेंस में प्रमुख संबंधों का नेतृत्व

SBI जनरल इंश्योरेंस ने जया त्रिपाठी को हेड प्रमुख संबंध समूह के रूप में नियुक्त…

10 hours ago