Categories: Uncategorized

Commonwealth Games2022: जेरमी लालरिनुंगा ने पुरुषों की 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में जीता गोल्ड

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। भारत को खेलों के तीसरे दिन जेरमी लालरिनुंगा ने दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 5 हो गई है। इसमें 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हैं। पांचों पदक भारत के लिए वेटलिफटर्स ने ही जीते हैं। 

भारोत्तोलक जेरमी लालरिनुंगा कुल 300 किलोग्राम वजन उठाकर पहले स्थान पर रहे। स्नेच राउंड में वो 140 किग्रा वजन उठाकर पहले स्थान पर रहे और 10 किलो की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 160 किग्रा भार उठाकर अपने नाम स्वर्ण पदक कर लिया। हालांकि इस राउंड में वो दूसरे स्थान पर रहे लेकिन दोनों राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाकर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।  जेरमी लालरिनुंगा ने स्नेच और क्लीन एंड जर्क राउंड में नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। 

मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। 49 किलोग्राम भारवर्ग में चानू ने स्वर्ण पदक हासिल करके सबकी उम्मीदों को सही साबित किया था। उन्होंने स्नैच में 88 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क में 113 किलो का भार उठाया था।

2022 में भारत को पहला पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक भारोत्तोलन में संकेत महादेव सरगर ने दिलाया था। महाराष्ट्र के सांगली में जन्में संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलो का भार उठाते हुए भारत को रजत पदक दिलाया था।

Recent Posts

उत्तराखंड ने पतंजलि आयुर्वेद के 14 उत्पादों के लाइसेंस किए निलंबित

उत्तराखंड सरकार ने भ्रामक विज्ञापनों का हवाला देते हुए बाबा रामदेव द्वारा स्थापित पतंजलि आयुर्वेद…

11 hours ago

भारत ने क्रूड पेट्रोलियम पर घटाया विंडफॉल टैक्स घटाया

भारत ने पेट्रोलियम क्रूड पर अपने अप्रत्याशित कर को समायोजित किया है, इसे 1 मई…

12 hours ago

डीआरडीओ की बनाई पनडुब्बी रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है।…

13 hours ago

RBI ने कैंसिल कर दिया इस NBFC का लाइसेंस

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनियमित ऋण प्रथाओं का हवाला देते हुए दिल्ली स्थित गैर-बैंकिंग…

13 hours ago

भारत और यूरोप 6G सहयोग को करेंगे मजबूत

भारत का भारत 6G गठबंधन अमेरिका के साथ इसी तरह के समझौते के बाद, यूरोप…

13 hours ago

चीनी आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता: चिंता का कारण

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट चीनी आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता…

13 hours ago