Categories: International

जेफ जाइंट्स बन सकते हैं व्हाइट हाउस के अगले चीफ ऑफ स्टाफ

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही जेफ जाइंट्स को व्हाइट हाउस का अगला चीफ ऑफ स्टाफ बना सकते हैं। जेफ जाइंट्स मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लेन की जगह लेंगे, जो जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। बता दें कि जेफ जाइंट्स इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान कॉर्डिनेटर की भूमिका निभा चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कोविड महामारी का सफलतापूर्वक कॉर्डिनेशन करने के बाद जेफ जाइंट्स ने बीते साल अप्रैल में व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। हालांकि बीते दिनों अमेरिका में हुए मध्याविधि चुनाव के बाद रोन क्लेन की मदद के लिए उनकी व्हाइट हाउस में वापसी हुई थी। हाल के समय में रोन क्लेन ने जेफ जाइंट्स को कई जिम्मेदारियां दी थी, उसके बाद से ही जाइंट्स की चीफ ऑफ स्टाफ के पद का दावेदार बनने की चर्चाएं चल रहीं थी।

जेफ जाइंट्स की व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ पद पर नियुक्ति ऐसे वक्त हो रही है, जब जो बाइडेन सरकार ने सत्ता में दो साल पूरे कर लिए हैं। साथ ही जो बाइडेन के घर पर खूफिया दस्तावेज मिलने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति विपक्ष के निशाने पर भी हैं। वॉशिंगटन डीसी के निवासी जेफ जाइंट्स ने ड्यूक यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। जेन्ट्स के पास निजी सेक्टर में काम करने का लंबा अनुभव है। साल 2009 में पहली बार उन्होंने बराक ओबामा सरकार के प्रशासन में काम किया।

 

मार्च 2014 से लेकर जनवरी 2017 तक जेन्ट्स नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक पद पर रहे। साल 2021 में जो बाइडेन सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी एक बार फिर अमेरिकी प्रशासन में वापसी हुई।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago