Categories: International

जापानी पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को जी7 की बैठक के लिए किया आमंत्रित

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, डिजिटल समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। लॉजिस्टिक, फूड प्रोसेसिंग, स्टील, एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। साल 2023 को टूरिज्म एक्सचेंज के रूप में मना रहे हैं। जापानी प्रधानमंत्री ने मई महीने में जी7 की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी, आपसी लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन पर आधारित है। जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जी7 के हिरोशिमा समिट में शामिल होने का न्यौता दिया है और उन्होंने न्यौते को स्वीकार भी कर लिया है। किशिदा ने कहा कि दोनों देश कार्बन उत्सर्जन कम करने और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हमारे भारत के साथ बढ़ते आर्थिक सहयोग से ना सिर्फ भारत को फायदा होगा बल्कि इससे जापान में भी आर्थिक तरक्की होगी। जापान अगले पांच सालों में भारत में पांच ट्रिलियन येन का निवेश करेगा।

 

जापानी प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य

 

जापानी प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य भारत और जापान के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश और उच्च तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। फुमियो किशिदा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 और जापान की अध्यक्षता में होने वाली जी7 की बैठकों की प्राथमिकताओं को लेकर बातचीत हुई।

दो समझौतों पर हस्ताक्षर

इस दौरान, भारत और जापान के बीच दो अहम समझौते हुए। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने एक विशेष ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर दो समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें पहला जापानी भाषा में एमओसी (सहयोग ज्ञापन) के नवीनीकरण से संबंधित है। इसका उद्देश्य अनिवार्य रूप से उच्च स्तर की भाषा सीखने पर ध्यान केंद्रित करना है। वहीं, दूसरा समझौता मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेलवे परियोजना से संबंधित है। दूसरे समझैते में इस परोयोजना के लिए 300 अरब के जेआईसीए ऋण पर नोटों का आदान-प्रदान था।

 

Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

13 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

15 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

16 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

16 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

19 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

20 hours ago