जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 09 नवंबर को उत्तरी जापानी तट के पास एक शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 6.7 की शुरुआती तीव्रता वाला भूकंप इवाते प्रीफेक्चर के तट से दूर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे आया।
एजेंसी ने उत्तरी तटीय इलाके में 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की। वहीं, जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK ने कहा कि देश के उत्तर में इवाते प्रीफेक्चर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और निवासियों से तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।
मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की की आशंका व्यक्त की गई है।
सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं। एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है।
जापान उन देशों में शुमार है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के चलते यहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इस कारण से जापान में लगातार भूकंप आते रहते हैं। जापान में सुनामी भी कई मौकों पर तबाही मचा चुकी है। सुनामी आने के लिहाज से भी जापान संवेदनशील देश है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में लगभग ₹5,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का…
भारत और पाकिस्तान ने अपनी रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता (Strategic Deterrence) को मजबूत करने के लिए…
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने अपने इतिहास में सबसे बड़ी आपातकालीन तेल रिलीज़ की घोषणा…
भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit)…
स्मृति मंधाना ने नवीनतम ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा…
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने रैमको सिस्टम्स के साथ मिलकर भारत में भारतीय वायु सेना…