जापान की कैबिनेट ने एक कानून को खत्म करने की मंजूरी दी है, जिसमें तलाक के समय गर्भवती महिलाओं को दोबारा शादी करने से पहले 100 दिन का इंतजार करना पड़ता था। इस कानून के हट जाने के बाद तलाकशुदा महिलाएं कभी भी शादी कर सकती हैं। यह कानून सौ साल से भी ज्यादा पुराना था और यह कानून सिर्फ महिलाओं पर लागू होता था। यानी कि पुरुषों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं था।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
जापान में यह कानून 1896 से लागू था। नवजात को लेकर आर्थिक रूप से पिता अपनी जिम्मेदारियों से मुंह ना मोड़े इसलिए ये कानून बनाया गया था। जापानी एक्टिविस्ट और आलोचक इसे पुराना और महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताते हुए कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे। साल 2016 में एक बार इस कानून में संशोधन किया गया था।
बदले हुए कानून के तहत उस नियम को भी हटा दिया जाएगा जिसमें माता-पिता के पास बच्चों को अनुशासित करने के लिए असीमित अधिकार था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सरकार 10 दिसंबर को समाप्त हो रही मौजूदा संसदीय सत्र में इस विधेयक को पेश करेगी। यह कानून 2024 में लागू होने की उम्मीद है।
धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…
शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…
भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…
भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…
रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…
भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…