जम्मू-कश्मीर ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाने में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा टेली परामर्श में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस-2022 के उत्सव के दौरान जम्मू-कश्मीर को यह उपलब्धि हासिल हुई। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का आयोजन हर 10 और 11 दिसंबर को मनाया जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बता दें कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस हर वर्ष मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बिना किसी वित्तीय कठिनाई के लोगों के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए आवश्यक रीढ़ का विकास करना है। यह डिजिटल हाईवे के माध्यम से हेल्थकेयर इकोसिस्टम के विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा अंतर को पाटेगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]हाल ही में सैटेलाइट पर आधारित एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि सिकंदराबाद…
डाबर ने हरजीत एस. भल्ला को अपने भारत के कारोबार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) का बैंकिंग…
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…
भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…
सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…