Categories: Current AffairsSports

जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

इंग्‍लैंड के स्‍टार तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन ने टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्‍ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। अपने आखिरी मैच में एंडरसन ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट से विदा हुए। इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी और 114 रन से जीता लिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 188वां टेस्ट खेलने के बाद एंडरसन के 22 साल के करियर का अंत हो गया। उन्‍होंने पहले ही टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास का एलान कर दिया था। वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल प्रारूप को पहले ही छोड़ चुके थे।

टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन

  • मैच: 188
  • विकेट: 704
  • औसत: 26.45
  • SR: 56.8
  • ER: 2.79
  • एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 7/42
  • मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 11/71
  • 5 विकेट: 32
  • 10 विकेट: 3
  • कुल बॉल फेंकी- 40037

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 800 विकेट
  2. शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)- 708 विकेट
  3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)- 704 विकेट
  4. अनिल कुंबले (भारत)- 619 विकेट
  5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)- 604 विकेट
  6. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 563 विकेट
  7. नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)- 530 विकेट
  8. कर्टनी वाल्श (वेस्टइंडीज)- 519 विकेट
  9. रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 516 विकेट

एंडरसन के टेस्‍ट करियर पर एक नजर

एंडरसन ने मई 2003 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने अपने करियर में कुल 188 टेस्‍ट खेले। इस दौरान 350 पारियों में उन्‍होंने 704 शिकार किए। टेस्‍ट क्रिकेट में उनकी औसत 26.46 की और इकॅनमी 2.79 की रही। वह टेस्‍ट में तीसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। मुथैया मुरलीधरन ने टेस्‍ट में 800 और शेन वॉर्न ने 708 शिकार किए।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago