इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। अपने आखिरी मैच में एंडरसन ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट से विदा हुए। इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी और 114 रन से जीता लिया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 188वां टेस्ट खेलने के बाद एंडरसन के 22 साल के करियर का अंत हो गया। उन्होंने पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल प्रारूप को पहले ही छोड़ चुके थे।
एंडरसन ने मई 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में कुल 188 टेस्ट खेले। इस दौरान 350 पारियों में उन्होंने 704 शिकार किए। टेस्ट क्रिकेट में उनकी औसत 26.46 की और इकॅनमी 2.79 की रही। वह टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 और शेन वॉर्न ने 708 शिकार किए।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा ने भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…
NASA ने 11 अप्रैल, 2026 को ओरियन अंतरिक्ष यान के सुरक्षित रूप से पानी में…
भारत के सबसे बहादुर सैनिकों में से एक, कर्नल सोनम वांगचुक (सेवानिवृत्त) का 10 अप्रैल…
गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 10 अप्रैल, 2026 को सतीश…
भारत हर साल 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाता है। वे भारतीय…
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…