Categories: Awards

जल शक्ति मंत्रालय ने ‘वाटर हीरोज: शेयर योर स्टोरीज कॉन्टेस्ट’ के विजेताओं की घोषणा की

 

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने ‘वॉटर हीरोज़ः शेयर यूअर स्टोरीज़ कंटेस्ट’ (जल नायकः सफलता की अपनी कहानी साझा करें) प्रतियोगिता का आरंभ किया है। उल्लेखनीय है कि तीसरी प्रतियोगिता को माय-गव पोर्टल पर एक दिसंबर, 2021 को शुरू किया गया था, जिसका समापन 30 नवंबर, 2022 को होगा। इसके पूर्व दूसरी प्रतियोगिता 19 सितंबर, 2020 से शुरू होकर 31 अगस्त, 2021 को समाप्त हो गई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

प्रतियोगिता का लक्ष्य आमतौर पर जल के मूल्य को प्रोत्साहित करना तथा जल संरक्षण और जल स्रोतों के सतत विकास के लिए किए जाने वाले देशव्यापी प्रयासों का समर्थन करना है। प्रतियोगिता का उद्देश्य जल नायकों के अनुभवों को साझा करके और जल सम्बंधी ज्ञान को बढ़ाकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। माह अगस्त 2022 के लिये छह विजेता चुने गए हैं। इन्हें 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विजेताओं की सूची

दिव्यांश टंडन: वह “पानी पंचायत” नामक अभियान से जुड़े हैं, जिसके तहत आप सभी विभिन्न गांवों, सड़कों, कस्बों, स्कूलों, मुहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करते हैं। दिव्यांश टंडन (मेरठ छावनी) सारथी सामाजिक कल्याण सोसयटी के उपाध्यक्ष हैं।

विनय विश्वनाथ गावस: विनय विश्वनाथ गावस गोवा के परियोजना निदेशक हैं और केलावाड़े गांव, केरी सत्तारी, गोआ में घरों की छतों पर वर्षाजल संरक्षण तथा बोरवेल के पानी को बहाल करने के बारे में अभियान चलाते हैं। यह परियोजना टीईआरआई के सहयोग से तैयार की गई बताई जाती है।

अमित: अमित मलकपुरा, जालौन, उत्तरप्रदेश के ग्राम प्रधान हैं तथा दिल्ली में पत्रकार रह चुके हैं। आपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में पोषक भोजन उपलब्ध कराने, पौधारोपण, पर्यावरण सुरक्षा और तलछट की सफाई के जरिए जल शोधन जैसी विभिन्न विकास गतिविधियों में हिस्सा लिया है।

बबिता राजपूत घुवारा: बबिता राजपूत घुवारा का सम्बंध छतरपुर, मध्यप्रदेश से है। आप चार छोटे बांधों और दो जल निकासियों के निर्माण कार्य से जुड़ी रहीं तथा आपने बोरी बांधों का निर्माण किया।

अनुराग पटेल: अनुराग पटेल बांदा के जिला मजिस्ट्रेट हैं। उन्होंने जल संरक्षण के उल्लेखनीय प्रयास किए हैं तथा दो महत्त्वपूर्ण अभियान चलाए हैं – ‘जल संचय, जीवन संचय’ और ‘जल कुंभी हटाओ-तालाब बचाओ अभियान।’ अनुराग पटेल 126 तालाबों से जलकुंभियों को हटाने की पहल की। अनुराग पटेल ने मरम्मत करने के उद्देश्य से कुछ मीलों तक की अतिरिक्त खुदाई करके चंद्रावल नदी को दोबारा जीवित करने के प्रयासों में हिस्सा लिया।

स्नेहलता शर्मा: स्नेहलता शर्मा शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक के पिपरोधा गांव की हैं। वे पिछले एक वर्ष से जल संरक्षण तथा जल प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं। पानी और उसके संरक्षण के लिए आसपास के गांवों में जागरूकता पैदा करने के लिये आपने महिलाओं को नेतृत्व सौंपा।

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

15 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

16 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

16 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

17 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

17 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

18 hours ago