Home   »   जगुआर लैंड रोवर के सीईओ Thierry...

जगुआर लैंड रोवर के सीईओ Thierry Bollore ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जगुआर लैंड रोवर के सीईओ Thierry Bollore ने अपने पद से दिया इस्तीफा |_50.1

टाटा समूह की कंपनी जगुआर लैंड रोवर ( Jaguar Land Rovers) के सीईओ Thierry Bollore ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने निजी कारणों से चलते इस्तीफा देने की बात कही है। Thierry Bollore 31 दिसंबर, 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे। एड्रियान मारडेल (Adrian Mardell) ने 16 नवंबर से अंतरिम सीईओ का भार संभाल लिया है। वे जगुआर लैंड रोवर के साथ बीते 32 साल से जुड़े हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

टाटा मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंज के पास रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा कि टाटा मोटर्स के नॉन-एग्जीक्यूटिव नॉन-इंडीपेंडेंट डायरेक्टर Thierry Bollore ने इस्तीफा देने का फैसला लिया है जो 31 दिसंबर, 2022 से अमल में आ जाएगा। Thierry Bollore ने सितंबर 2022 में Ralf Speth के जाने के बाद ये पदभार संभाला था।

 

जगुआर लैंड रोवर, टाटा मोटर्स, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने Thierry Bollore के इस्तीफे पर कहा कि उन्होंने जो कुछ जगुआर लैंड रोवर में किया उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। सफल ट्रांसफॉरमेशन के लिए जो नींव रखी गई वो कंपनी के भविष्य के लिए बेहतर साबित होगी।

Find More Appointments Here

जगुआर लैंड रोवर के सीईओ Thierry Bollore ने अपने पद से दिया इस्तीफा |_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *