भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने गुलमर्ग में फाइनल मुकाबले में लद्दाख को हराकर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (IHAI) की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता (National Ice Hockey Championship) जीत ली है. इस प्रतियोगिता का आयोजन गुलमर्ग आइस रिंक में किया गया था. लद्दाख को भारत में आइस हॉकी की राजधानी माना जाता है, जहां स्थानीय पुरुष और महिलाएं बड़े उत्साह के साथ इस खेल को खेलते हैं.
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
प्रतियोगिता 8,694 फीट की ऊंचाई और हिमांक बिंदु से नीचे तापमान पर आयोजित की गई थी. भारत में आइस हॉकी की शीर्ष आठ टीमों ने 16 से 22 जनवरी, 2021 तक आयोजित चैम्पियनशिप में भाग लिया.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर 1962.
- ITBP मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.
- ITBP DG: एस एस देशवाल.
- आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार.
- आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सदस्यता: 27 अप्रैल 1989.




भारतीय सेना ने लॉन्च किया नया रुद्र ब्रि...
Children's Day 2025 Theme: बाल दिवस 2025...
Children's Day 2025: बाल दिवस कब मनाया ज...

