Categories: Uncategorized

आईटीबीपी ने सिक्किम के अपने पैगोंग बेस से शुरू किया साइकिल अभियान

 

ग्यारहवीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सिक्किम के अपने पैंगोंग बेस से राज्य के सीमावर्ती गांवों तक पहुँच बनाने के लिए एक साइकिल अभियान शुरू किया है। सिक्किम के संस्कृति, सड़क और पुल विभाग के मंत्री, समदुप लेप्चा ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। ITBP टीम द्वारा कुल 218 किलोमीटर कठिन इलाकों को 20 दिनों के में कवर किया जाएगा।

ये टीम सीमावर्ती गांवों के लोगों में कोविड 19 से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ, चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन एवं स्वच्छता और सैनेटाईज़िंग सामान वितरित करेगी। साथ ही ये बड़े पैमाने पर समाज के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी मिशनों के बारे में जागरूकता भी फैलाएंगे। आईटीबीपी की 18 सदस्यीय टीम इस अभियान में मुश्किल इलाकों को कवर करेगी। अधिकांश सदस्य उच्च प्रशिक्षित पर्वतारोही और बचाव दल से हैं। इस अभियान में वापसी यात्रा शुरू करने से पहले अपने गंतव्य के रूप में अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंगमार झील तक पहुंचा जाएगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) के बारे में:

वर्ष 1962 में गठित आईटीबीपी मुख्य रूप से एक पर्वत बल है जो अपनी स्थापना के समय से ही चीन की कठोर हिमालयी सीमाओं में तैनात होने के लिए जानी जाती है। अब तक किए गए 215 से अधिक सफल पर्वतारोहण अभियानों के साथ, बल 24 अक्टूबर को अपनी स्थापना के 58 साल पूरे करेगा।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago