इटली में हुए आम चुनाव में ब्रदर्स आफ इटली पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इस पार्टी की नेता जॉर्जिया मेलोनी हैं, जो इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। मेलोनी को इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी का समर्थक और इस्लामोफोबिक नेता माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा, जब इटली में किसी दक्षिणपंथी पार्टी की सरकार बनेगी। चुनावों में जीत के बाद मेलोनी ने कहा कि अगर हमें इस देश पर शासन के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो हम इटली के सभी नागरिकों को ध्यान में रखकर सरकार चलाएंगे। हम यह (इस देश के) सभी नागरिकों को एकजुट करने के उद्देश्य से करेंगे।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
जॉर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के नेतृत्व में धुर-दक्षिणपंथी पार्टियों का गठबंधन आम चुनाव में 43.8 फीसदी वोट मिला है, वहीं मेलोनी की पार्टी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली को अकेले 26 फीसदी वोट हासिल हुआ है। वहीं गठबंधन में उसके सहयोगी माटेओ साल्विनी की पार्टी द लीगा को 8.8, सिल्वियो बर्लुस्कोनी की फोर्ज़ा इटालिया को 8 फीसदी वोट हासिल हुआ है। वामपंथी गठबंधन, जिसका नेतृत्व डेमोक्रेटिक पार्टी कर रही है, उसे 19 फीसदी वोट मिला है। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे की फाइव स्टार मूवमेंट पार्टी को सिर्फ 15.3 फीसदी वोट हासिल हुआ है।
जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को रोम में हुआ था। 1992 में नव-फासीवादी राजनीतिक दल इटालियन सोशल मूवमेंट (MSI) की युवा शाखा, यूथ फ्रंट में शामिल हुईं। बाद में वह नेशनल अलायंस (AN) के छात्र आंदोलन, स्टूडेंट एक्शन की राष्ट्रीय नेता बनीं। वह 1998 से 2002 तक रोम प्रांत की काउंसलर भी रहीं, जिसके बाद वह एएन की युवा शाखा यूथ एक्शन की अध्यक्ष बनीं। 2008 में, उन्हें बर्लुस्कोनी IV कैबिनेट में युवा मंत्री नियुक्त किया गया। वह इस पद पर साल 2011 तक काबिज रहीं। 2012 में, उन्होंने ब्रदर्स ऑफ इटली नाम की पार्टी की स्थापना की और 2014 में इसकी अध्यक्ष बन गईं। उन्होंने 2014 के इटली में यूरोपीय संसद चुनावों में हिस्सा लिया। मेलोनी 2018 के चुनाव केंद्र-दक्षिण गठबंधन में साल्विनी की जूनियर पार्टनर थीं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…
भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने के अंतिम चरण में है,…
भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली “ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड” के एयर डिफेंस…
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने संस्थापक राजन बजाज को नया प्रबंध निदेशक (MD) और…