Home   »   इसरो ने 10 उपग्रहों के साथ...

इसरो ने 10 उपग्रहों के साथ लॉन्च किया PSLV C49 सेटेलाइट

 

इसरो ने 10 उपग्रहों के साथ लॉन्च किया PSLV C49 सेटेलाइट |_3.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) द्वारा पोलर सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के 51 वें मिशन को लॉन्च किया है। इसरो द्वारा साल 2020 में लॉन्च किया गया यह पहला मिशन है। प्रक्षेपण यान PSLV C49 EOS-01 के साथ प्रमुख रूप से 10 उपग्रहों को लॉन्च करेगा। यह पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) का 51 वां मिशन है। प्रक्षेपण यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

EOS-01, एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, जिसका उद्देश्य कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन सहायता प्रदान करना था। इसके अलावा नौ ग्राहक उपग्रहों लिथुआनिया (1), लक्समबर्ग (4) और यूएसए (4) के हैं। मित्र देशों के उपग्रहों को अंतरिक्ष विभाग के न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ एक वाणिज्यिक समझौते के तहत लॉन्च किया जा रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के अध्यक्ष: के.एस. शिवान.
  • इसरो मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक

Find More Sci-Tech News Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *