Categories: Uncategorized

इसरो प्रमुख के. शिवन को साल 2020 के वॉन कर्मन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख कैलाशवडिवु शिवन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के वॉन कर्मन पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया किया है। वॉन कर्मन पुरस्कार को IAA के सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाता है। डॉ के. शिवन को मार्च 2021 में पेरिस फ्रांस में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रो. उडुपी रामचंद्र राव, वॉन कर्मन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें यह पुरस्कार साल 2005 में प्रदान किया गया था, जबकि उनके बाद डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को 2007 में वॉन कर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
von Karman Award के बारे में:
  • इंटरनेशनल एकेडेमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) की स्थापना संगठन के पहले अध्यक्ष वॉन कर्मन ने की थी, जो अंतरिक्ष में सीमाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • वॉन कर्मन पुरस्कार की शुरुआत 1982 में की गई थी और यह अकादमी का प्रमुख पुरस्कार है।
  • यह राष्ट्रीयता या लिंग की सीमा को पार करके विज्ञान की किसी भी शाखा में आजीवन उपलब्धियों को चिन्हित करने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार अकादमी के संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष के सम्मान में दिया जाता है, जो सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के वैज्ञानिक थे.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के संस्थापक: डॉ थियोडोर वॉन कर्मन.
  • इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

3 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

3 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

6 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

7 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

7 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

8 hours ago