Categories: Sci-Tech

चांद के अंधेरे वाले हिस्से का राज खोलेगा ISRO-जापान का संयुक्त मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शुक्र ग्रह के लिए मिशन करने जा रहा है। इसके अलावा वह चंद्रमा के अंधेरे हिस्से का राज भी खोलेगा। इन दोनों मिशन में जापान की स्पेस एजेंसी इसरो के साथ मिलकर काम करेगी। इसरो के फ्यूचर मिशनों के बारे में यह जानकारियां फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी के डायरेक्टर अनिल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्र और चंद्रमा के संयुक्त मिशन के अलावा इसरो मंगल पर भी एक और मिशन भेजेगा। इसरो इस समय कई स्पेस मिशन पर काम कर रहा है। अनिल भारद्वाज ने बताया कि इसरो और जैपनीज एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से में रोवर भेजेंगे। ताकि चांद के अंधेरे वाले हिस्से के राज खोले जा सकें। चंद्रमा के स्थाई तौर पर अंधेरे में रहने वाले हिस्से के बारे में जानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक मिशन करना चाहते हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

शुरुआती योजना के तहत इस मिशन के लिए इसरो लूनर और रोवर बनाएगा। जापानी स्पेस एजेंसी के रॉकेट से उसे चंद्रमा पर भेजा जाएगा। लूनर-रोवर की लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास कराया जाएगा। ताकि अंधेरे वाले हिस्से में रोवर को आसानी से भेजा जा सके। चंद्रमा का अंधेरा वाला हिस्सा बेहद ठंडा इलाका है। क्योंकि वहां पर सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंचती. इस इलाके को पर्मानेंट शैडो रीजन (PSR) कहते हैं। इसके अलावा इसरो सूर्य मिशन भी कर रहा है। जिसका नाम है आदित्य एल-1 (Aditya L-1)। इस मिशन में 400 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट को सूरज की कक्षा में लैरेंज प्वाइंट एल-1 पर तैनात किया जाएगा। यह सैटेलाइट धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर की कक्षा में सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। इसकी मदद से सूरज के कोरोनल हीटिंग, सोलर विंड, कोरोनल मास इजेक्शन, सौर लहरों और सूरज के मौसम का पता लगेगा।

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago