Categories: International

इज़राइल और हमास के बीच समझौता, 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा

इजरायल और गाजा के बीच जारी जंग (Israel Gaza War) अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है और न ही आतंकी गुट हमास ने अब तक सभी इजरायली बंधकों को रिहा किया है। लेकिन अब गाजा से दर्जनों बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ एक समझौते को इजरायली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसे लेकर बैठक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पहले कहा गया था कि 4-5 दिनों में हमास लगभग 50 बच्चों, उनकी मां समेत अन्य बंधक महिलाओं को मुक्त कर देगा।

इजरायल सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह सभी बंधकों की जल्द घर वापसी के लिए बाध्य है। सरकार ने इस लक्ष्य के पहले चरण की रूपरेखा को मंजूरी दे दी है, जिसके मुताबिक चार दिनों में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस दौरान युद्धविराम रहेगा। 10 बंधकों की रिहाई के बदले एक दिन का युद्धविराम रहेगा। इजरायल सरकार, और सुरक्षा सेवाए सभी बंधकों की घर वापसी, हमास का पूर्ण सफाया और यह सुनिश्चित करने के लिए युद्ध जारी रखेंगी कि गाजा से इज़रायल को कोई नया खतरा नहीं होगा।

बता दें कि हमास के आतंकी गुट ने 7 अक्टूबर को हमला कर इजरायल के करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें करीब 40 बच्चे, बुजुर्ग और दर्जनों थाई और नेपाली नागरिक शामिल थे। द टाइम्स ऑफ इज़रायल ने चैनल 12 का हवाला देते कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए होने वाले सौदे में करीब 150 से 300 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई भी शामिल होगी, जिनमें महिला और नाबालिग कैदी भी शामिल होंगे।

बता दें कि 19 नवंबर को वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि दर्जनों बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल, अमेरिका और हमास के बीच अस्थायी समझौते के तहत अगले पांच दिनों तक गाजा में लड़ाई बंद (Israel Gaza War) रहेगी। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस डील के तहत छह पन्नों की एक डील पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते के तहत दोनों ही पक्ष अगले पांच दिनों के लिए लड़ाई को रोककर हर 24 घंटे पर 50 या इससे ज्यादा बंधकों को रिहा करेंगे।

 

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

13 mins ago

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

1 hour ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

3 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago