Categories: Uncategorized

ISFR रिपोर्ट: पिछले 2 वर्षों में भारत का वन और वृक्ष आवरण 2,261 वर्ग किमी बढ़ा

 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) ने द्विवार्षिक ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (India State of Forest Report – ISFR)’ 2021 के 17वें संस्करण का शुभारंभ किया। ISFR भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) द्वारा 1987 से हर दो साल में देश के वन संसाधनों का आकलन करने के लिए जारी किया जाता है। 2019 के आकलन की तुलना में ISFR 2021 में भारत के वन और वृक्षों के आवरण में 2,261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई। इसमें वन क्षेत्र में 1,540 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि और वृक्षों के आवरण में 721 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि शामिल है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू दिसम्बर 2021, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi

ISFR 2021 के प्रमुख निष्कर्ष:

  • भारत में वन और वृक्षों का आवरण अब 8,09,537 वर्ग किमी है। कुल वनावरण 7,13,789 वर्ग किमी, (भौगोलिक क्षेत्र का 21.71 प्रतिशत) और वृक्षों का आवरण 95,748 वर्ग किमी (भौगोलिक क्षेत्र का 2.91 प्रतिशत) है।
  • देश में कुल वन और वृक्ष आवरण अब 80.9 मिलियन हेक्टेयर या देश के भौगोलिक क्षेत्र के 24.62% में फैला हुआ है।
  • वन क्षेत्र में वृद्धि के मामले में शीर्ष पांच राज्य आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी), तेलंगाना (632 वर्ग किमी), ओडिशा (537 वर्ग किमी), कर्नाटक (155 वर्ग किमी) और झारखंड (110 वर्ग किमी) हैं।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र हैं।
  • कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन कवर के मामले में शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (84.53%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76.00%), मणिपुर (74.34%) और नागालैंड (73.90%) हैं।
  • 2019 के आकलन की तुलना में देश में मैंग्रोव कवर में 17 वर्ग किमी की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में कुल मैंग्रोव कवर अब 4,992 वर्ग किमी को कवर करता है।
  • मैंग्रोव कवर में वृद्धि के मामले में शीर्ष तीन राज्य क्रमशः ओडिशा (8 वर्ग किमी), महाराष्ट्र (4 वर्ग किमी) और कर्नाटक (3 वर्ग किमी) हैं।
  • वन में कुल कार्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • इसमें 2019 की तुलना में 2021 में देश के कार्बन स्टॉक में 79.4 मिलियन टन की वृद्धि शामिल है।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago