Categories: Appointments

आईआरएसईई विनीत कुमार को केवीआईसी के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया

इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स अधिकारी विनीत कुमार ने 21 नवंबर, 2022 को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के मुम्बई स्थित केंद्रीय कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाल लिया। उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम मंत्रालय के अधीन खादी और ग्रामोद्योग आयोग, मुम्बई का सीईओ नियुक्त किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विनीत कुमार के बारे में

 

विनीत कुमार 1993 बैच के आईआरएसईई अधिकारी हैं। वे खादी और ग्रामोद्योग आयोग का सीईओ नियुक्त होने के पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के अध्यक्ष थे। उन्होंने मुम्बई रेल विकास निगम, लिमिटेड में चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में भी सेवायें दी हैं। वे कीवीआईसी के सीईओ का पदभार संभालने के पहले विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित एमयूटीपी परियोजना की देखरेख करते थे।

 

कुमार ने मध्य रेलवे के सचिव के प्रशासनिक पद पर काम करते हुये सामान्य प्रशासनिक कामकाज का भी अनुभव प्राप्त किया है। वे मुम्बई में मध्य रेलवे की उपनगरीय रेल व्यवस्था में भी काम कर चुके हैं। यह उपनगरीय रेल रखरखाव, गाड़ियों के परिचालन और ट्रैक्शन इंस्टालेशन में दुनिया की सबसे सघन उपनगरीय प्रणाली है। पुणे और नागपुर में श्री कुमार के पास ट्रैक्शन और लोकोमोटिव वर्कशॉप का स्वतंत्र प्रभार भी था।

 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के अध्यक्ष के रूप में कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2018-19 और 2019-20 में, यानी लगातार दो वर्षों तक बंदरगाह ने सबसे अधिक सामान की संभाल की। इस कार्य में  कुमार ने केंद्रीय और सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस तरह उनके समय में जो रिकॉर्ड बना, उसने बंदरगाह की 150 वर्षीय इतिहास को पीछे छोड़ दिया था। माल-सामान की संभाल के अलावा, बंदरगाह ने श्री कुमार की दूरगामी सोच और उनके ऊर्जावान नेतृत्व में 150 वर्षों में पहली बार 60 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था। उनके शानदार कार्यकाल में ही माननीय प्रधानमंत्री ने 11 जनवरी, 2020 को कोलकाता बंदरगाह की 150वीं वर्षगांठ के भव्य समारोह का उद्घाटन किया था।

 

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

13 mins ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

1 hour ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

1 hour ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

2 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

2 hours ago

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया…

3 hours ago