एचडीएफसी लाइफ के अध्यक्ष के रूप में केकी मिस्त्री की नियुक्ति

बैंकर दीपक एस पारेख ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से 18 अप्रैल 2024 को इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद एचडीएफसी बोर्ड के चेयरमैन पद पर केकी मिस्त्री को दीपक पारेख के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

 

केकी मिस्त्री एचडीएफसी बोर्ड के नये चेयरमैन बने

  • एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी कि उसने केकी मिस्त्री को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है।
  • कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से केकी मिस्त्री को तत्काल प्रभाव से एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  • इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरडीए) की अनुमति मिलने के बाद ये फैसला लागू होगा।
  • मिस्त्री दिसंबर 2000 से कंपनी से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
  • एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय के साथ, मिस्त्री एचडीएफसी लिमिटेड से सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। मिस्त्री अन्य कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड में भी निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

 

दीपक पारेख को मिल चुका है पद्म भूषण

  • दीपक पारेख को भारत सरकार ने वर्ष 2006 में उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था। महाराष्ट्र सरकार ने भी पारेख को दिग्गज बैंकर के रूप में उद्योग जगत में काफी सम्मान दिया है।
  • हाल ही में एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन और बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज दीपक एस पारेख के समर्थन वाली कंपनी नेफ्रो केयर इंडिया लिमिटेड भी आईपीओ की तैयारियों में जुट गई है। कंपनी ने एनएसई इमर्ज को आईपीओ से जुड़े दस्तावेज सौंप दिए हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

1 day ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

1 day ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

1 day ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

1 day ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

1 day ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

1 day ago