Categories: International

ईरान ने मुहाजिर-10 ड्रोन का उद्धाटन किया

ईरान ने मुहाजिर-10 ड्रोन का उद्धाटन किया जो इजराइल तक वार करने में सक्षम है। ये ड्रोन 24 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रोन की रेंज 2 हजार किमी है और ये 210 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। मोहाजिर ड्रोन अलग-अलग हथियार और बम ले जा सकता है। ये 300 किलो का वॉरहेड ले जाने और खुफिया-जानकारी जुटाने में भी सक्षम है।

ईरान में ये ड्रोन अमेरिका के MQ-9 ड्रोन की तरह है। ये ड्रोन 7 हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है। रिपोर्ट के मुताबिक मुहाजिर-10 ड्रोन कई तरह के बम और एंटी रडार सिस्टम लेकर उड़ान भर सकता है। यह हमला करने के साथ जासूसी में भी माहिर है।

 

मुहाजिर-10 ड्रोन के बारे में

  • मुहाजिर-10 ड्रोन 300 किलोग्राम (660 पाउंड) का हथियार ले जा सकता है। इसमें कई तरह की मिसाइलें और बम शामिल हैं।
  • मुहाजिर-10 ड्रोन अधिकतम 210 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भर सकता है। इसमें एक बार में 450 लीटर ईंधन भरा जा सकता है।
  • मुहाजिर-10 ड्रोन 7000 मीटर (4350 फीट) की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और एक बार में 2000 किमी तक बिना रुके यात्रा भी कर सकता है।

इजरायल के डिमोना न्यूक्लियर फैसिलिटी में इजरायल के परमाणु हथियार रखे हुए हैं। अगर इस जगह ईरान हमला करता है तो इसे इजरायल की बड़ी नाकामी मानी जाएगा, हालांकि ऐसा करना काफी मुश्किल है। साल 2015 में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकने के वादे के बाद UN ने जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लैन ऑफ एक्शन (JCPOA) डील के तहत उसे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से राहत दे दी थी। हालांकि, साल 2018 में ईरान के साथ परमाणु समझौता खत्म करने के बाद अमेरिका ने साल 2019 से ईरान पर फिर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए थे।

 Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago