Categories: International

ईरान भारत से तेल आयात फिर से शुरू करने का आग्रह कर सकता है

अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भी भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया, बल्कि पिछले 6 महीने में रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल बेचने वाला देश बन चुका है। बता दें अब ईरान ने भी भारत सरकार से रूसी मॉडल के सहारे ही चलने की अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने भारत सरकार से अपील करते हुए ईरान पर लगाए गये एकतरफा अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए उसी तरह से ईरानी तेल खरीदने का आग्रह किया है, जैसे भारत रूस से तेल खरीदता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

SCO के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक

उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने व्यक्तिगत बैठक के दौरान ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने इस मुद्दे को उठाने वाले हैं। वे भारत सरकार से अपील करने वाले हैं, कि वो ईरान से तेल खरीदना फिर से शुरू कर दे। आपको बता दें कि, भारत के लिए ईरान से तेल खरीदना हमेशा से फायदे का सौदा रहा है और अमेरिकी प्रतिबंध से पहले भारत अपनी तेल आयात का बड़ा हिस्सा ईरान से ही खरीदता था, जो भारत को सस्ता तो पड़ता ही था, उसके साथ ही भारत और ईरान के संबंध भी हमेशा से काफी मधुर रहे हैं। बता दें, डोनाल्ड ट्रंप शासन के प्रतिबंध के बाद भारत को ईरान से तेल का आयात बंद करना पड़ा था।

एससीओ शिखर सम्मेलन

बता दें कि, एससीओ शिखर सम्मेलन 15 और 16 सितंबर को होने वाला है, जिसमें पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति रायसी की व्यक्तिगत बैठक होने वाली है। इस शिखर सम्मेलन में सभी मध्य एशियाई नेताओं के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल होंगे।

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago