
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों सुजाय लाल थाउसेन और अनीश दयाल सिंह को क्रमश: सीआरपीएफ और आइटीबीपी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थाउसेन वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
मुख्य बिंदु
- आइपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह (1986 बैच) के सेवानिवृत्त होने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक का पद रिक्त हो गया था।
- मणिपुर कैडर के 1988 बैच के अधिकारी अनीश दयाल सिंह वर्तमान में खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। खुफिया ब्यूरो में काम करते हुए उन्होंने कई मामले सुलझाए हैं।
- थाउसेन की सेवानिवृत्ति अगले साल नवंबर में होनी है। सिंह दिसंबर 2024 में रिटायर होंगे।
- इन अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश कार्मिक मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति से मंजूरी के बाद जारी किया गया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत;
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का गठन: 27 जुलाई 1939;
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का आदर्श वाक्य: सेवा और वफादारी;
- ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर 1962;
- आईटीबीपी मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत।









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


