Categories: Uncategorized

IOCL ने लॉन्च किया भारत का पहला विश्व स्तरीय प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल ऑक्टेन 100

 

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत का पहला स्वदेशी रूप से तैयार किए गए विश्व स्तरीय प्रीमियम-ग्रेड पेट्रोल ‘100 Octane premium petrol’ का शुभारंभ किया। ऑक्टेन पेट्रोल इंजन को उच्च गुणवत्ता और शक्ति प्रदान करेगा। ब्रांड ‘XP-100’ के रूप में इस प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल को उपलब्ध कराया जाएगा। इसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा उत्तर प्रदेश की मथुरा रिफाइनरी में तैयार किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

“XP-100” की उपलब्धता:

  • XP-100 को पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा और पहले चरण में इसे 10 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह शहर दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद हैं।
  • इस लॉन्च के साथ ही भारत अब वैश्विक स्तर पर उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास इस तरह का बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन हैं। अब तक, इस गुणवत्ता का ईंधन केवल छह देशों में उपलब्ध है, जिसमें अमेरिका, जर्मनी, ग्रीस, इंडोनेशिया, मलेशिया और इजरायल शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष: श्रीकांत माधव वैद्य
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड स्थापित: 30 जून 1959

    Find More Miscellaneous News Here

    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

    दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

    1 month ago

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    2 months ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    2 months ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    2 months ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    2 months ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    2 months ago