Categories: Uncategorized

International Youth Day 2022: जानें 12 अगस्त को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस?

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज, कार्यों और उनके द्वारा किए गये आविष्कार को देश–दुनिया तक पहुंचाना है। युवाओं की समस्याओं को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचाना है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022: थीम

संयुक्त राष्ट्र हर साल एक थीम तय करता है जो सभी वैश्विक समुदायों और नागरिकों के लिए प्रासंगिक है। इस वर्ष, यह दिवस “Intergenerational solidarity: Creating a world for all ages” थीम के तहत मनाया जा रहा है।

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवा दिवस मनाने की शुरुआत करने का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीति के मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर चर्चा करना है। युवाओं को समाज के कई मुद्दों पर आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022: इतिहास

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1999 में हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की। इसकी घोषणा लिस्बन में संयुक्त राष्ट्र महासभा में “युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन” (World Conference of Ministers Responsible for Youth) द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय दिवस सबसे पहली बार 12 अगस्त 2000 में मनाया गया है। इस दिन को मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र सभा ने 17 दिसंबर 1999 को कर लिया था। उस दिन तय किया गया कि 12 अगस्त को हर साल अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago