Categories: Uncategorized

21 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

भारत की सिफारिश पर 21 मई को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का उद्देश्य चाय उत्पादकों और चाय श्रमिकों की स्थिति को सुधारने का प्रयास करना है. संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में चाय के गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा भूख और गरीबी से लड़ने में इसके महत्व को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization FAO) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस को मान्यता दी. 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अक्टूबर 2015 में चाय पर FAO अंतर सरकारी समूह (IGG) में भारत द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के आधार पर 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में नामित किया है. ​2019 से पहले, 15 दिसंबर को चाय उत्पादक देशों जैसे बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता था.

 क्या है चाय?

चाय कैमेलिया सिनेंसिस पौधे से बनने वाला एक पेय पदार्थ है. चाय, पानी के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है. ऐसा माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति उत्तरपूर्वी भारत, उत्तर म्यांमार और दक्षिण-पश्चिम चीन में हुई थी, लेकिन अभी तक इसके मूल स्थान के बारे में कोई भी विश्वनीय जानकारी नहीं है. इसके वाबजूद चाय का लंबे समय से सेवन किया जा रहा है. इस बात के भी कुछ प्रमाण मिलते हैं कि चीन में लगभग 5,000 साल पहले चाय पी जाती थी. चाय का सेवन एंटीऑक्सिडेंट और वजन घटाने के प्रभावों के लिए  स्वास्थ्य लाभ और कल्याणकारी माना जाता है. कई समुदायों में इसका सांस्कृतिक महत्व भी है.

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

abhishek

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

2 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

2 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

5 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

6 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

6 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

7 hours ago