Categories: Uncategorized

दुनिया भर में आज मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस फरवरी 2000 के बाद से हर साल 21 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में भाषा, सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस इस साल “Languages without borders.” (भाषाओँ की कोई सीमा नहीं) के विषय पर मनाया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की शुरुआत बांग्लादेश से हुई थी। बांग्लादेश हर साल 21 फरवरी को बांग्लादेशियों द्वारा बंगला भाषा के लिए किए गए संधर्ष की वर्षगाठ मनाता है ।
यूनेस्को से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार “विश्व में बोली जाने वाली लगभग 6000 भाषाओं में से 43% भाषा धीरे-धीरे समाप्त होने की कगार पर हैं। वहीँ केवल कुछ सौ भाषाओं को ही शिक्षा और सार्वजनिक कामकाज की भाषा के रूप में जगह दी गई है, जबकि सौ से भी कम भाषाएं डिजिटल दुनिया में इस्तेमाल की जाती हैं। भूमंडलीकरण (Globalisation) विभिन्न भाषाओं के विभिन्न खतरों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार, इसलिए हम सभी को मिलकर अपने क्षेत्र, राष्ट्र और दुनिया की भाषाई विविधता को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का इतिहास:


ये घटना 1952 से जुड़ी है, जब बांग्लादेश की ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी मातृभाषा बंगला (जो बांग्लादेश में बहुसंख्यक लोगों द्वारा बोली जाती थी) को राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन और रैलियां की थीं। भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद पाकिस्तानी सरकार ने उर्दू को पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) और पश्चिम पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा घोषित कर दिया था। पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के लोगों ने अपनी मातृभाषा के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। सरकार ने 1956 में बंगला को पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आधिकारिक भाषा का दर्जा दे दिया था। हालांकि 1971 में बंगलादेश को स्वतंत्र मिली, लेकिन देश में अभी भी 21 फरवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है और अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
यूनेस्को ने इस संघर्ष में शहीद हुए युवाओं की याद में 1999 में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization
    • यूनेस्को: संयुक्‍त राष्‍ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्‍कृतिक संगठन
    • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले; मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
    • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945
          [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

          Recent Posts

          PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

          पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

          49 mins ago

          दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

          दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

          3 hours ago

          TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

          भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

          3 hours ago

          एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

          भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

          3 hours ago

          संघर्ष की एक सदी: CPI के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 101 वर्ष की आयु में निधन

          भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 25 फरवरी 2026 को चेन्नई…

          4 hours ago

          भारत और स्वीडन ने SITAC रूपरेखा के तहत एआई साझेदारी को और मजबूत किया

          भारत और स्वीडन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को…

          4 hours ago