Categories: Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस: 1 मई

हर साल 1 मई को विश्व भर में International Labour Day यानि अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन दुनिया भर में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 1891 में पहली बार 1 मई को औपचारिक रूप से प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की गई थी।
भारत में मई दिवस की शुरुआत:
भारत में पहला श्रम दिवस या मई दिवस 1 मई, 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा मद्रास (जिसे अब चेन्नई के रूप में जाना जाता है) में मनाया गया था। यह पहला मौका था जब मजदूर दिवस के प्रतीक लाल झंडे का इस्तेमाल भारत में किया गया था। इसके अलावा इसे हिंदी में कामगर दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मराठी में कामगर दिवस और तमिल में  उझिपालार नाल (Uzhaipalar Naal) के नाम से भी जाना जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस का इतिहास:

इस दिन को मनाए जाने की नीव तब पड़ी 1886 में 1 मई को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों ने काम की अवधि को अधिकतम 8 घंटे प्रति दिन निर्धारित करने के लिए हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद 4 मई को शिकागो के हैमार्केट स्क्वायर में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। समाजवादी अखिल राष्ट्रीय संगठन ने इस घटना में मरने वालों की स्मृति में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाने और पूरे विश्व में श्रम कल्याण को बढ़ावा देने की शुरूआत की थी ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष: गाय राइडर
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना: 1919.
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

    सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

    2 hours ago

    भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

    भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

    2 hours ago

    भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

    भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

    18 hours ago

    इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

    पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

    18 hours ago

    भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

    19 hours ago

    LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

    भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

    19 hours ago